कोलकाता में तनाव: ममता बनर्जी के नेतृत्व में TMC की रैली, BJP करेगी राज्यभर में विरोध प्रदर्शन

Doctor Murder Case: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर से उथल-पुथल मच गई है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुआई में आज शाम कोलकाता में एक बड़ी रैली निकाली जाएगी। यह रैली RG KAR मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए अत्याचार के खिलाफ आयोजित की जा रही है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और दोषियों को सख्त सजा की मांग की है। ममता बनर्जी खुद इस रैली का नेतृत्व करेंगी और उन्होंने मांग की है कि दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।

TMC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

दूसरी ओर, भाजपा (BJP) भी इस घटना को लेकर सत्तारूढ़ TMC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। भाजपा की महिला मोर्चा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करते हुए कोलकाता सहित राज्य के विभिन्न जिलों में धरना प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा, भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री के कालीघाट स्थित आवास तक एक कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा।

रैली बंगाल की राजनीति में एक नई चुनौती

यह विरोध प्रदर्शन और रैली बंगाल की राजनीति में एक नई चुनौती के रूप में देखे जा रहे हैं, जहां सत्तारूढ़ TMC और विपक्षी BJP के बीच टकराव और तीव्र हो गया है। दोनों पार्टियों ने अपने-अपने समर्थकों से इन रैलियों और प्रदर्शनों में शामिल होने की अपील की है, जिससे कोलकाता की सड़कों पर तनाव बढ़ सकता है।

सीबीआई को दैनिक अपडेट देने की जरूरत: डेरेक ओ ब्रायन

रैली की जानकारी देते हुए तृणमूल सांसद और प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि कोलकाता में एक युवती की हत्या और बलात्कार की घटना से अधिक क्रूर और जघन्य अपराध की कल्पना करना कठिन है। लोगों का आक्रोश पूरी तरह से समझ में आता है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उसके परिवार के साथ हैं।”

उन्होंने कहा कि इस घटना पर सीबीआई को दैनिक अपडेट देनी चाहिए। इस जांच के लिए बंगाल पुलिस को 17 अगस्त का अल्मीटेम दिया गया था। यह अल्टीमेटम सीबीआई पर भी लागू होनी चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *