Kolkata Doctor Murder: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध को लेकर देशभर के डॉक्टरों में गहरा आक्रोश है। इस घटना के बाद आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग उठ रही है।
कई चौंकाने वाले खुलासे
इसी बीच पुलिस ने सोमवार को आरोपी सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी अश्लील वीडियो देखने का आदी था। उसके मोबाइल फोन में कई अश्लील वीडियो पाए गए, जोकि बेहद क्रूर और हिंसक थे।
डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे
पुलिस के अनुसार, आरोपी की मानसिक स्थिति और उसके मोबाइल फोन में पाए गए आपत्तिजनक कंटेंट को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, और चिकित्सा समुदाय इस घटना को लेकर काफी चिंतित है।
इस जघन्य घटना के बाद से देशभर के डॉक्टरों में भारी आक्रोश है और वे आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
