Pakistan news: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ की सरकार बनने के बाद भी देश की आर्थिक स्थिति में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हो पाया है। इस पर अब राजनीतिक नेताओं की नाराजगी खुलकर सामने आ रही है। जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (JUI-F) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने हाल ही में एक किसान सम्मेलन में सरकार की नीतियों पर कड़ी आलोचना की।
सरकार के वादे खोखले साबित हुए
मौलाना फजलुर रहमान ने सीधे तौर पर शहबाज शरीफ सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में सरकार पूरी तरह असफल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के वादे खोखले साबित हुए हैं, और मौजूदा आर्थिक संकट से देश की जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने आर्थिक मोर्चे पर ठोस कदम उठाने के बजाय सिर्फ बयानबाजी की है।
पाकिस्तान की जनता महंगाई बेरोजगारी से जूझ रही
यह बयान तब आया है जब पाकिस्तान की जनता महंगाई, बेरोजगारी, और अन्य आर्थिक समस्याओं से जूझ रही है। मौलाना फजलुर रहमान का यह आरोप शहबाज शरीफ सरकार के लिए एक और चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।
कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है
समाचार एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तान के एआरवाई न्यूज के हवाले से यह भी जानकारी मिली है कि विपक्षी दलों और आम जनता के बीच भी सरकार की नीतियों को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो सरकार को और कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
