गाजीपुर में बारिश ने ली दो जानें: मां- बेटे की नाले में डूबने से मौत..

Ghazipur police station : गाजीपुर क्षेत्र में बुधवार शाम एक गंभीर घटना सामने आई, जिसमें एक 22 वर्षीय महिला और उनके तीन साल के बेटे की बारिश के कारण हुए जलभराव के चलते अर्ध निर्मित नाले में डूबने से मौत हो गई। दोनों साप्ताहिक बाजार की ओर जा रहे थे जब यह हादसा हुआ।सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और खोड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी की मदद से और अग्निशमन दल के उपकरणों के साथ तलाशी अभियान चलाया गया। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने भी इस प्रयास में अपनी भूमिका निभाई। हालांकि, रातभर चले प्रयासों के बावजूद दोनों की खोजबीन जारी रही और यह घटना क्षेत्रीय लोगों के लिए गहरी चिंता और दुख का कारण बन गई है। प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मां-बेटे का मिला शव

इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि हादसे की सूचना गाजीपुर थाना पुलिस को दे दी गई थी। गाजीपुर पुलिस ने रात 12:10 पर नाले से मां-बेटे का शव निकाल कर दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर के दोनों को मृत घोषित करने के बाद गाजीपुर थाना पुलिस ने ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। खोड़ा पुलिस हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थी। मां-बेटे की मौत के मामले में पूरी कार्रवाई गाजीपुर पुलिस ने की है।

सड़क पर भी भरा था पानी

यह हादसा खोड़ा कॉलोनी इलाके के पास की है, जहां सड़क किनारे नाले का निर्माण चल रहा था। पुलिस ने बताया 22 वर्षीय तनुजा अपने तीन साल के बेटे प्रियांश के साथ साप्ताहिक बाजार गई थी। वह बारिश रुकने के बाद खरीदारी के लिए मार्केट निकली थी। इसी दौरान खोड़ा क्षेत्र से निकलकर रोड पार करते समय गाजीपुर थाने के सामने बच्चे समेत नाले में फिसलकर गिर जाती है और दोनों डूब जाते हैं। बारिश की वजह से सड़क पानी से लबालब भरी हुई थी। जिस कारण सड़क और नाले का अंदाजा नहीं लगने की वजह से यह हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *