Walker Blanco को डेट कर रही हैं Ananya Panday?

Ananya Panday: अनन्या पांडे की व्यक्तिगत जीवन की चर्चाएं अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में, आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप के बाद उनके हार्दिक पांड्या के साथ संबंधों की चर्चा हुई थी। हालांकि, अब ऐसा लगता है कि अनन्या ने एक नए रिश्ते की शुरुआत की है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अनन्या पांडे पूर्व मॉडल वॉकर ब्लैंको को डेट कर रही हैं।दोनों की मुलाकात अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग क्रूज पार्टी के दौरान हुई थी। इस दौरान उनके डांस करते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके अलावा, अनन्या ने वॉकर को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी किया है।

क्रूज पार्टी में हुई थी मुलाकात

रिपोर्ट के अनुसार अनन्या की मुलाकात वॉकर से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान क्रूज पार्टी में हुई थी। इसके अलावा एक्ट्रेस ने पूर्व मॉडल को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना भी शुरू किया है। शादी से दोनों के डांस करते हुए कई वीडियो वायरल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *