‘औरों में कहां दम था’ बॉक्स ऑफिस पर नाकामयाब, अजय देवगन और तबू की जोड़ी भी नहीं बचा पाई

Aur Mein Kahan Dum Tha: नीरज पांडे की डायरेक्शनल रोमांटिक थ्रिलर ‘औरों में कहां दम था’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो चुकी है। फिल्म में हिट जोड़ी अजय देवगन और तबू ने लीड किरदार निभाया है, लेकिन उनकी स्टार पावर भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकामयाब रही। ‘औरों में कहां दम था’ बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब प्रदर्शन कर रही है और पांच दिनों बाद भी 10 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है।

पहले पांच दिनों की कमाई

फिल्म के ट्रेलर से ऐसा लग रहा था कि अजय देवगन स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म चारों खाने चित्त हो गई। यह फिल्म अजय देवगन के करियर की सबसे खराब परफॉर्मर बन चुकी है। पहले दिन फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये कमाए, दूसरे दिन 2.15 करोड़, तीसरे दिन 2.75 करोड़, चौथे दिन 1.04 करोड़, और पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार को 90 लाख रुपये की कमाई की। इस तरह, ‘औरों में कहां दम था’ का कुल कलेक्शन पांच दिनों में 8.65 करोड़ रुपये रहा।

धीमी कमाई और अन्य फिल्मों का प्रभाव

फिल्म की कमाई की रफ्तार बेहद धीमी रही है। पांच दिन बीतने के बाद भी यह फिल्म 10 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। इस रोमांटिक-थ्रिलर की कमाई के रास्ते में हॉलीवुड फिल्म ‘डेडपूल एंड वूल्वरीन’ भी बड़ी बाधा बनी हुई है। मार्वल्स की यह फिल्म भारत में रिलीज के 12 दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। ऐसे में ‘औरों में कहां दम था’ अजय देवगन के करियर की सबसे कमजोर फिल्म बन गई है और 2024 की एक और फ्लॉप फिल्म साबित हुई है।

फिल्म की कहानी और मुख्य किरदार

नीरज पांडे द्वारा निर्देशित ‘औरों में कहां दम था’ में अजय देवगन और तबू के अलावा सई मांजरेकर, जिमी शेरगिल और शांतनु माहेश्वरी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म एक जोड़े के 2 दशकों से ज्यादा समय से चले आ रहे रिश्ते की कहानी बताती है। हालांकि, फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले हैं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *