“शेख हसीना के इस्तीफे के बाद तीस्ता समेत 10 समझौतों की स्थिति: बांग्लादेश में बिगड़े हालात से बढ़ी चुनौती”

Bangladesh Violence:बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के तख्तापलट के बाद, देश में एक नई राजनीतिक अस्थिरता का दौर शुरू हो गया है। नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस की अगुवाई में एक अंतरिम सरकार का गठन किया जा रहा है, जो बांग्लादेश की विदेशी कूटनीति में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत दे रहा है। हसीना के इस्तीफे के बाद, बांग्लादेश में सत्ता की दिशा और संभावित बदलाव भारत के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। विशेषकर बांग्लादेश नेशनल पार्टी (बीएनपी) और जमात-ए-इस्लामी जैसी पार्टियों की सत्ता में आने की संभावना जताई जा रही है, जिनका झुकाव चीन और पाकिस्तान की ओर हो सकता है। इस राजनीतिक अस्थिरता और संभावित नीतिगत बदलावों के चलते, भारत और बांग्लादेश के संबंधों में नई चुनौतियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। भारत को इन परिवर्तनों के प्रभावों को समझते हुए अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है।

बांग्लादेश में तख्तापलट, भारत के लिए चुनौती क्यों?

बांग्लादेश की पीएम रहते हुए शेख हसीना ने जिस तरह से भारत को तरजीह दी, तीस्ता एग्रीमेंट के जरिए चीन को जोर झटका दिया, वो मोदी सरकार के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही थी। हालांकि, अब बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद इन समझौतों पर क्या असर होगा। मोदी सरकार कैसे इस हालात को संभालती है। सवाल ये भी है भारत के इस पड़ोसी राष्ट्र में बनने वाली अगली सरकार से कैसे रिश्ते रहेंगे देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल भारत के सामने बांग्लादेश का घटनाक्रम एक बड़ी चुनौती की तरह जरूर है।

भारत से बांग्लादेश भेजी जाने वाली चीजों की लिस्ट

कपास धागा
पेट्रोलियम उत्पाद
अनाज
सूती कपड़े

बांग्लादेश से भारत भेजी जाने वाली चीजों की लिस्ट

आरएमजी कपास
सूती कपड़े
आरएमजी मानव निर्मित फाइबर
मसाले
बांग्लादेश में नई सरकार के आने से दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापार पर भी असर पड़ने की आशंका है।

इन 10 समझौतों पर लगी थी मुहर

दोनों देश तीस्ता नदी के जल-बंटवारे पर चर्चा के लिए तकनीकी टीम भेजने पर हुए सहमत
डिजिटल डोमेन में संबंध मजबूत करने को लेकर समझौता
‘हरित साझेदारी’ को लेकर अहम समझौता
दोनों देशों के बीच रेलवे संपर्क बढ़ाने के समझौता
भारत का बांग्लादेश के नागरिकों को मेडिकल ई-वीजा की सुविधा ऐलान
समुद्री रिसर्च, मेरीटाइम सहयोग पर समझौता
अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग को लेकर समझौता
सुरक्षा और रणनीतिक मामलों में आपसी सहयोग को लेकर समझौता
स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन-मत्स्य पालन संबंधी समझौता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *