बिहार में बड़ा हादसा : छपरा में नाव पलटी, 18 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में 3 शव मिले

बिहार के छपरा से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां नाव पलटने से एक 18 लोग लापता हो गए हैं। बचाव दल ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। दल को अभी तक तीन शव मिले हैं। जिला प्रशासन ने स्थानीय अस्पताल में स्टाफ को अलर्ट मोड पर रखा है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने कहा कि दियारा में खेती के बाद मजदूर नाव से अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान नदी में नाव पलट गई। इस घटना में 18 लोग लापता हो गए हैं। राहत और बचाव दल ने 3 लोगों के शवों को बरामद किया है। जिले के डीएम और एसपी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

रात का समय होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। घटना की सूचना के बाद आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। नाव किस वजह से पलटी है इसके बारे में अभी खुलासा नहीं हो पाया है। घटना शाम की बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन के पास जैसे ही इसकी सूचना आई जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके के लिए रवाना हो गए हैं। घटना के बारे में जैसे ही ग्रामीणों को पता चला लोग नदी की ओर भागे और स्थानीय प्रशासन को घटना के बारे में जानकारी दी। घटना के बारे में लोगों को जैसे-जैसे जानकारी मिली वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। हादसे में जिन तीन लोगों के शवों को बरामद किया गया है उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस प्रशासन पूरी गंभीरता से लोगों को बचाने का हरसंभव प्रयास कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *