ड्राइवर की छेड़छाड़ के बाद युवती का बवाल: खून से मांग भरने की कोशिश, भीड़ ने की पिटाई

Bus driver cuts his wrist:कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी गंज में शनिवार की शाम एक युवती, जो नोएडा से ड्यूटी खत्म कर लौटी थी, को स्टाफ बस में ड्राइवर ने छेड़छाड़ का शिकार बनाया। बस से अन्य स्टाफ के उतरने के बाद ड्राइवर ने युवती को बस में ही रोक लिया और उसे एक ओर निजी बात करने का बहाना बनाया। जब युवती ने ड्राइवर की हरकतों का विरोध किया, तो ड्राइवर ने खुद को घायल कर लिया और खून से मांग भरने की कोशिश की। युवती ने तुरंत शोर मचाया और अपने परिवार को बुलाया। उसके स्वजन और आसपास के राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर की जमकर पिटाई की। पुलिस ने सूचना मिलते ही ड्राइवर को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। युवती की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपी की गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है। स्थानीय निवासियों ने भी इस घटना की निंदा करते हुए सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है।

क्या है पूरा मामला?

बस ड्राइवर ने बस में युवती से छेड़छाड़ की और जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। कुछ दिन पहले ही आरोपी ड्राइवर ने युवती को प्रपोज किया था और अपना हाथ काटकर युवती की अपने खून से मांग भर दी थी। युवती के इनकार करने से ड्राइवर ने आज इस घटना को अंजाम दिया। हापुड़ पहुंचने पर युवती के परिजनों ने बस ड्राइवर को पुलिस के साथ मिलकर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। युवतीनोएडा की ओरिएंट फैशन कंपनी में काम करती है।

युवती के परिजनों के की पिटाई

आरोपी ने अपनी कलाई काटकर खून से महिला की मांग भरने की भी कोशिश की. महिला ने जब इसका विरोध किया तो ड्राइवर ने उससे मारपीट की. परेशान महिला ने इस संबंध में परिजनों को जानकारी दी. गुस्साए परिजन गांधी गंज के बाहर पहुंचे और बस के चालक सन्नी की जमकर धुनाई कर डाली. बस के शीशे भी तोड़ दिए. हंगामा होने पर वहां अफरातफरी मच गई. किसी ने पुलिस को बताया कि यहां कुछ लोग ड्राइवर को पीट रहे हैं.इसी बीच सीओ सिटी वरुण मिश्रा और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने किसी तरह चालक सन्नी को लोगों से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *