Dhoni-Kohli: पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान एमएस धोनी ने हाल ही में हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। धोनी ने कहा कि विराट कोहली के साथ उनके संबंध हमेशा खास रहे हैं, और वे अक्सर अकेले में ही बातचीत करते हैं। धोनी ने यह भी बताया कि विराट के साथ खेलना एक बेहतरीन अनुभव रहा है और उनके साथ कई यादगार पल बिताए हैं। धोनी ने विराट के साथ की गई साझेदारियों का जिक्र करते हुए कहा कि इन साझेदारियों ने उन्हें और विराट को खेल में एक नई दिशा और ऊर्जा दी है। उनके अनुसार, विराट के साथ उनकी दोस्ती और टीम की सफलता की कहानियाँ क्रिकेट के मैदान पर हमेशा विशेष रहेंगी।
पिछले दिनों एमएस धोनी हैदराबाद में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान धोनी ने विराट के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए। धोनी ने कहा कि वह जब भी कोहली से मिलते हैं तो अकेले में जाकर बात करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विराट के साथ खेलना मजेदार रहा है।
‘हमारा रिश्ता बेहद खास’
माही ने कहा, हम बहुत लंबे समय तक भारत के लिए खेले। जब बात वर्ल्ड क्रिकेट की आती है तो कोहली महान खिलाड़ियों में से एक हैं। बीच के ओवरों में उनके साथ बहुत अधिक बल्लेबाजी करने मजेदार रहा। क्योंकि हम मैच में बहुत ज्यादा दो और तीन रन लेते थे। इसलिए यह हमेशा मजेदार रहा।धोनी ने आगे कहा, हम बहुत कम मिलते हैं, लेकिन जब भी हमें मिलने का मौका मिलता है, हम सबसे अलग थोड़ी देर एक कोने में जाकर बात कर सकें। हम इस बारे में बात करते हैं क्या चल रहा है। इसलिए हमारा रिश्ता ऐसा है।
