दिव्यकीर्ति का बड़ा ऐलान, मृतक छात्रों के परिवारों को देंगे 10-10 लाख..

Delhi coaching incident:दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में 27 जुलाई को हुई एक भीषण त्रासदी ने यूपीएससी के छात्रों को झकझोर दिया है। भारी बारिश के चलते राव कोचिंग सेंटर के आईएएस परिसर में स्थित बेसमेंट लाइब्रेरी में पानी भर गया, जिससे तीन यूपीएससी उम्मीदवारों की मौत हो गई।इस दिल दहलाने वाली घटना के बाद, सिविल सेवा उम्मीदवारों के लिए प्रमुख कोचिंग संस्थान दृष्टि आईएएस ने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। दृष्टि आईएएस ने उन परिवारों के लिए 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की है, जो इस दुर्घटना से प्रभावित हुए हैं। यह कदम इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को कुछ राहत प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

इन चारों परिवारों को आर्थिक मदद

दृष्टि IAS के प्रेस रिलीज के जरिए विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में ओल्ड राजेंद्र नगर में हुई दो दुर्घटनाओं में 4 होनहार छात्रों का असमय निधन हुआ। एक छात्र नीलेश राय की मौत जलमग्न सड़क पर करंट लगने से हुआ जबकि तीन छात्र श्रेया यादव, तान्या सोनी और निविन डाल्विन एक कोचिंग संस्थान की बेसमेंट में हुए जल-भराव के शिकार हो गए। यह समय चारों छात्रों के परिवारों के लिए अत्यंत दुखद है। इस कठिन घड़ी में हम उनके साथ हैं।

₹10-10 लाख की मदद

विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि हम जानते हैं कि कोई भी राशि बच्चों के न रहने की पीड़ा को नहीं मिटा सकती, फिर भी इस दुख की घड़ी में अपनी साझेदारी व्यक्त करने के एक कोशिश के रूप में, दृष्टि IAS ने चारों परिवारों को ₹10-10 लाख की आर्थिक सहायता देने का फैसला लिया है। आगे कहा कि इसके बाद भी, हम किसी और प्रकार से भी इन परिवारों की सहायता कर सके तो करेंगे।

छात्रों के लिए फ्री क्लासेस

इसके अलावा दिव्यकीर्ति ने कहा कि कोचिंग Rau’s IAS के सभी वर्तमान छात्रों की सहायता करने के लिए भी हम तैयार रहेंगे। हम सामान्य अध्ययन, टेस्ट सीरीज़ और वैकल्पिक विषयों की तैयारी के लिए उन्हें फ्री एकेडमिक मदद और क्लासेस देंगे। जो छात्र इस सुविधा का फायदा लेना चाहें, वे 5 अगस्त 2024 से हमारे करोल बाग स्थित ऑफिस में मौजूद हेल्प डेस्क पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *