Wayanad Landslide: केरल के सीएम विजयन ने कहा कि मृतकों में से 34 शवों की पहचान कर ली गई है और 18 शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिले के पोथुकल गांव में चलियार नदी से 16 शव बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा खोज एवं बचाव अभियान दल ने शवों के टुकड़े भी बरामद किए हैं।भूस्खलन के एक दिन बाद भी लापता लोगों की तलाश जारी है। बुधवार को मरने वालों की संख्या 153 तक पहुंच गई है। वहीं, 98 लोग लापता हैं।
केरल की स्वास्थ्य हुईं सड़क दुर्घटना का शिकार
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज की गाड़ी मलप्पुरम जिले के मंजेरी के पास मामूली रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वे वायनाड जा रही थीं। उन्हें मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज मंजेरी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
केरल विधानसभा में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया गया
वायनाड भूस्खलन को लेकर शोक प्रकट करते हुए केरल विधानसभा में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया। बता दें कि केरल में दो दिनों का राजकीय शोक है। अब तक 143 लोगों की मौत की जानाकारी सामने आ चुकी है।
ये इलाके सबसे बुरी तरह प्रभावित हैं
चुरालपारा
वेलारीमाला
मुंडकायिल
पोथुकलु
