UPSC की तैयारी कराने वाले कितने कोचिंग सेंटर हो गए सील, यहां देखें पूरी लिस्‍ट

Drishti IAS Sealed: दिल्ली में ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित RAU’s IAS कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद से दिल्ली पुलिस और दिल्ली नगर निगम का लगातार एक्शन में है। अब एमसीडी ने कोचिंग सेंटर दृष्टि (द विजन) को सील कर दिया है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।इसी क्रम में दिल्ली नगर पालिका (एमसीडी) की ओर से दिल्ली के कई कोचिंग सेंटर को लगातार सील करने की कार्रवाई की गई है. अब तक दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कराने वाले लगभग 20 कोचिंग सेंटरों के बेसमेंट को सील किया जा चुका हैइसमें इसमें राउजआईएएस स्टडी सर्किल के अलावा डॉक्टर दिव्याकृति का कोचिंग सेंटर दृष्टि आईएएस भी शामिल है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि एमसीडी ने ओझा सर के आईएएस कोचिंग को भी सील करने की कार्रवाई की है. एमसीडी की कार्रवाई में बताया गया है कि यह सभी कोचिंग सेंटर नियमों का उल्लंघन करके बेसमेंट में चलाए जा रहे थे. बता दें बेसमेंट में पानी घुसने के कारण ही राउज आईएएस कोचिंग सेंटर में तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी. इसके बाद लगातार प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है।

कौन-कौन से कोचिंग सेंटर सील

एमसीडी की ओर से रविवार और सोमवार को की गई कार्रवाई में अब तक यूपीएससी की तैयारी कराने वाले लगभग 20 कोचिंग सेंटरों को सील किया जा चुका है. इनमें आईएएस गुरुकुल, चहल अकादमी, प्लूटस अकादमी, साई ट्रेडिंग, आईएएस सेतु, टॉपर्स अकादमी, दैनिक संवाद, सिविल्स डेली आईएएस, करिअर पावर, 99 नोट्स, विद्या गुरु, गाइडेंस आईएएस और ‘इजी फॉर आईएएस’, दृष्टि IAS, वाजी राम IAS इंस्टीट्यूट, वाजीराम और रवि इंस्टीट्यूट, वाजीराम और आईएएस हब, श्रीराम IAS इंस्टीट्यूट आदि के नाम शामिल हैं. दिल्‍ली नगर निगम ने नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 60 लाइब्रेरी और 8 कोचिंग संस्थानों को नोटिस दिया है।

एमसीडी के अधिकारियों पर गिरी गाज

एमसीडी ने एक अधिकारी को बर्खास्त कर दिया है और दूसरे को निलंबित कर दिया। साथ ही, ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में जलभराव का कारण बनने वाले बरसाती नालों पर मौजूद अवैध ढांचों को हटाने के लिए सोमवार को अतिक्रमण रोधी अभियान शुरू किया गया।रविवार को नगर निगम ने इलाके में 13 अवैध कोचिंग सेंटर को सील कर दिया था। राव आईएएस स्टडी सर्किल को पुलिस ने पहले ही सील कर दिया है, जहां शनिवार को तीन छात्रों की मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *