Wayanad में कयामत वाली बारिस, 40 से ज्यादा लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी..

Wayanad Landslides News। केरल के वायनाड जिले में लगातार जारी भारी बारिश के कारण मंगलवार तड़के कई जगहों पर हुई भूस्खलन की घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। अधिकारियों ने मृतकों में तीन बच्चों के शामिल होने की जानकारी दी है।जबकि 70 घायल हुए हैं। वहीं सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है। स्थानीय आपदा मोचन बल के जवान राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं। बारिश के कारण कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

केरल के राज्यपाल ने आपदा पर जताई चिंता

वायनाड भूस्खलन पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान कहते हैं, इस आपदा में जिन लोगों ने जान गंवाया उन सभी परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। मुझे बताया गया है कि भारी बारिश के कारण अब तक हमारी टीमें भूस्खलन स्थल तक नहीं पहुंच पाई हैं और नदी ने अपना रुख बदल लिया है।

करीब 70 लोग घायल

वायनाड में भारी बारिश और भूस्खलन पर केरल की मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा, ‘हम अपने लोगों को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हमें विभिन्न अस्पतालों से 24 शव मिले हैं। करीब 70 लोग घायल भी हैं। हमने घायलों का इलाज सुनिश्चित किया है। एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें वहां मौजूद हैं। नौसेना की एक टीम भी जल्द ही वहां पहुंचेगी। इलाके का एक पुल भी बह गया है।’

सेना प्रमुख से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बात की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से बात की और उन्हें भूस्खलन प्रभावित केरल के वायनाड में सहायता और बचाव के लिए सेना को तैनात करने को कहा। सेना की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।

इन स्वास्थ्य केंद्रों पर लाए गए शव

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। छह शव मेप्पाडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पांच शव एक निजी मेडिकल कॉलेज में लाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *