UP Weather News: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला पूरी तरह से थम चुका है। हालांकि,यूपी में बारिश का सिलसिला थमने से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। कूलर पंखा से दूर जाने के 5 मिनट बाद ही पसीना बहना शुरू हो जाता है। अगले दो दिन बाद फिर से प्रदेश में बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। फिलहाल 28 और 29 जुलाई को ऐसे ही उसम भरी गर्मी झेलना पड़ सकता है। वहीं मौसम विभाग की माने तो अगले 2 दिन बाद प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है। हालांकि शनिवार रात को राजधानी लखनऊ में थोड़ी बहुत बारिश हुई है। इस बारिश से आम जनता को राहत मिलने की बजाए उमस से दो-दो हाथ करने पड़ रहे हैं।
इन हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश
वहीं 30 जुलाई से प्रदेश में झमाझम बारिश शुरू हो सकती है। 30 जुलाई को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दोनों ही हिस्सों में कहीं कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऐसे ही 31 जुलाई को पश्चिमी यूपी में लगभग सभी जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने का दावा किया जा रहा है। इस अवधि में पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान भी दोनों हिस्सों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
इन हिस्सों में जोरदार बारिश..
मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान मौसम स्थितियों के मद्देनजर प्रदेश में जल्द ही भारी बारिश की संभावना है, जो उमस से राहत प्रदान कर सकती है। लेकिन तब तक, प्रदेशवासियों को वर्तमान गर्मी और उमस के दौर का सामना करना पड़ेगा।सप्ताह के अंत में लखनऊ समेत 42 जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। विशेषकर कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, झांसी और ललितपुर में बुधवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक बरसात की संभावना है।
