Tourism Danger:पाकिस्तान आर्थिक संकटों से घिरा हुआ है। पाकिस्तान चाहता है कि उसके यहां टूरिस्ट आएं जिनसे उसकी कमाई हो। लेकिन पाकिस्तान की उम्मीदों पर एक रिपोर्ट ने पानी फेर दिया है। एक रिपोर्ट आई है, जिसके मुताबिक पाकिस्तान का कराची शहर दुनिया के दूसरे सबसे जोखिम वाले शहरों में से एक है। कराची को 100 में से 93.12 की रेटिंग मिली है, जो इसे पर्यटकों के लिए अत्यधिक जोखिम भरा शहर बनाती है।कराची में बढ़ते अपराध, हिंसा, आतंकवादी खतरों और प्राकृतिक आपदाओं की संभावना ने इसे एक असुरक्षित स्थान बना दिया है।
रहने लायक शहर नहीं है कराची
रैंकिंग में आगे कहा गया है कि कराची में चौथा सबसे बड़ा बुनियादी ढांचा सुरक्षा जोखिम है। जो शहर के बुनियादी ढांचे की उपलब्धता और गुणवत्ता को दर्शाता है। फोर्ब्स एडवाइजर ने कहा कि पर्यटकों के लिए सबसे अधिक और सबसे कम जोखिम वाले शहरों की लिस्ट बनाने के लिए, सात प्रमुख मैट्रिक्स में दुनिया के 60 शहरों की तुलना की गई। कराची बार-बार नहीं रहने लायक शहरों की सूची में आता रहा है। 2017 में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट की ओर से कराची को दुनिया के सबसे कम सुरक्षित शहरों में नामित किया गया था।
ये है दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर
हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर को दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर माना गया है। इस शहर को सुरक्षा, न्यूनतम प्राकृतिक आपदा जोखिम, और उत्कृष्ट स्वास्थ्य देखभाल और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के आधार पर 100 में से शून्य अंक प्राप्त हुए हैं। सिंगापुर की इस अद्वितीय रैंकिंग ने इसे वैश्विक मानचित्र पर सुरक्षा के प्रतीक के रूप में स्थापित कर दिया है। इसके बाद जापान का टोक्यो शहर दूसरे स्थान पर है, जबकि कनाडा का टोरंटो तीसरे स्थान पर है। इन शहरों की सुरक्षा प्रणाली, आपदा प्रबंधन और नागरिक सेवाओं की उत्कृष्टता ने इन्हें दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों की सूची में प्रमुख स्थान दिलाया है।
काराकास बना दुनिया का सबसे खतरनाक शहर
एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को पाकिस्तान में कराची के रक्षा क्षेत्र में दो समूहों के बीच एक-दूसरे पर गोलीबारी के बाद पांच लोगों की मौत हो गई थी।वहीं, लिस्ट में वेनेजुएला के काराकास को दुनिया का सबसे खतरनाक शहर माना गया है। इसे 100 में 100 स्कोर दिया गया है। म्यांमार का यांगून तीसरा सबसे खतरनाक शहर है।
