Paris Olympics:”हर खिलाड़ी भारत का गौरव है..पीएम मोदी ने ओलंपिक के लिए भारतीय टीम को दी शुभकामनाएं

Paris Olympics:पेरिस ओलंपिक 2024 का भव्य आगाज हो चुका है. ओपनिंग सेरेमनी में शटलर पीवी सिंधु और टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल भारत के ध्वजवाहक रहे. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने पेरिस ओलंपिक में हिस्सा रहे भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने कहा है कि भारत का हर खिलाड़ी देश का गौरव है। फ्रांस की राजधानी में आज से आधिकारिक तौर पर खेलों का महाकुंभ शुरू हो रहा है जिसमें 117 भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

“हर खिलाड़ी भारत का गौरव है”

भारतीय खिलाड़ी शनिवार को हॉकी, निशानेबाजी, मुक्केबाजी, बैडमिंटन जैसे खेलों में प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे। इससे पहले ही देश के प्रधानमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पेरिस ओलंपिक खेलों की शुरुआत हो रही है और इसके लिए मैं भारतीय दल को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। हर खिलाड़ी भारत का गौरव है। उम्मीद है कि ये सभी अपनी चमक बिखेरेंगे और खेल भावना का परिचय देंगे। साथ ही हमें अपने बेहतरीन प्रदर्शन से प्रेरित करेंगे।”

“अपने प्रदर्शन से भारत को गौरवान्वित करें”

कांग्रेस ने भारतीय खिलाड़ियों को पेरिस ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं दीं और उनसे ऐसा यादगार प्रदर्शन करने की अपील की जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस की ओर से मैं हमारे एथलीटों को पेरिस ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि आपकी लगन, दृढ़ता और जुनून ने आपको इस वैश्विक मंच पर पहुंचाया है.खरगे ने अपने संदेश में कहा कि अपने प्रदर्शन से भारत को गौरवान्वित करें और आपका उत्साह तिरंगे की तरह बुलंद रहे।

मनसुख मंडाविया ने खिलाड़ियों को दी बधाई

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी एक्स पर भारतीय दल को बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल वैश्विक स्तर पर अपनी ताकत दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है. मनसुख मंडाविया ने कहा कि मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *