केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने SIR प्रक्रिया को लेकर विपक्ष पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में यह प्रक्रिया पहली बार नहीं हो रही है और संसद में इस पर चर्चा हो चुकी है। साथ ही, उन्होंने संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने संबंधी दावों को गलत बताया।
