UP Cabinet Meeting: UP कैबिनेट के 22 प्रस्तावों पर मुहर, पशुपालकों को 50 हजार रुपये अनुदान और कंपनियों को मिलेगी राहत!

उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट बैठक में 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए पशु बीमा में सरकार की 85 फीसदी हिस्सेदारी और एक गाय पर 50 हजार रुपये अनुदान का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा कंपनियों के मर्जर और डी-मर्जर पर स्टांप ड्यूटी के नियम स्पष्ट करने की तैयारी है।

UP Crop Insurance: UP के किसानों के लिए बड़ी राहत! मोबाइल से डाउनलोड करें फसल बीमा पॉलिसी, नुकसान की सूचना देने समेत मिलेंगी कई सुविधाएं

उत्तर प्रदेश के किसान अब क्रॉप इंश्योरेंस ऐप के जरिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां मोबाइल पर देख सकते हैं। इस ऐप से बीमा पॉलिसी डाउनलोड करने, प्रीमियम जानने, आवेदन का स्टेटस चेक करने और फसल नुकसान की सूचना दर्ज करने में मदद मिल सकती है। जानें ऐप डाउनलोड करने का तरीका।

UP Election 2027: अयोध्या में BJP की नई रणनीति, बूथ-बूथ पर होगा चुनावी हिसाब

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने अयोध्या और अवध क्षेत्र में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। फैजाबाद लोकसभा सीट पर मिली हार के बाद प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने संगठन के पदाधिकारियों से फीडबैक लिया। पार्टी अब बूथ स्तर पर मजबूती, सामाजिक समीकरणों और स्थानीय मुद्दों के आधार पर नई रणनीति तैयार कर रही है।

UP Cabinet Meeting: यूपी में 10 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को कैशलेस इलाज का तोहफा? योगी कैबिनेट में 16 से ज्यादा प्रस्तावों पर नजर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में 16 से ज्यादा […]

UP Election 2027: अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी वादा, सरकार बनी तो वाल्मीकि जयंती पर छुट्टी और सफाईकर्मियों को मुफ्त मकान!

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने वाल्मीकि जयंती पर कई बड़े चुनावी वादे किए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में सपा सरकार बनने पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा। सफाईकर्मियों को सोलर पैनल वाले मुफ्त मकान देने और आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने का वादा भी किया। अब इन घोषणाओं को लेकर यूपी की राजनीति में चर्चा तेज है।

UP News: यूपी में NHM संविदाकर्मियों को 16 दिन की स्पेशल लीव, शिक्षामित्रों को 60 साल तक नौकरी के लिए आवेदन का मौका

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने NHM संविदाकर्मियों और शिक्षामित्रों को राहत दी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों को शादी, परिवार में मृत्यु और गंभीर बीमारी जैसी परिस्थितियों में अधिकतम 16 दिन की स्पेशल लीव मिल सकेगी। वहीं, 11,508 सहायक अध्यापक भर्ती में शिक्षामित्रों को अधिकतम 60 साल की उम्र तक आवेदन करने की छूट दी गई है।

UP News: योगी सरकार की बायोटेक्नोलॉजी पर नई पहल, UP में बनेगा बायोई-3 सेल; रिसर्च और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

उत्तर प्रदेश में बायोटेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने बायोई-3 सेल बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। यूपीपीपीसी ने IIT, CSIR और अन्य प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञों की कमेटी बनाई है। इसका उद्देश्य वैज्ञानिक शोध को उद्योगों से जोड़ना, स्वदेशी तकनीकों को बाजार तक पहुंचाना और स्टार्टअप व रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।

UP News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बिठूर पहुंचे CM योगी, आश्रम में की पूजा-अर्चना, विकास कार्यों की दी सौगात

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर के बिठूर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने प्राचीन शिवलिंग की पूजा की और सीता कुटिया व पीलू के प्राचीन वृक्ष के दर्शन किए। इसके बाद सीएम योगी नानाराव पेशवा पार्क में आयोजित जनसभा में पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

Lucknow News: लिपस्टिक के दो निशान, शरीर पर सिगरेट से जलाने के दाग; श्रद्धा दुबे की चुप्पी से उलझी जांच

लखनऊ के शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में श्रद्धा दुबे समेत कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन जांच अब भी जारी है। चेहरे और सीने पर लिपस्टिक के निशान, शरीर पर सिगरेट से जलाने के दाग और मेड के बयान ने कई सवाल खड़े किए हैं। पुलिस अब आरोपियों से दोबारा पूछताछ की तैयारी कर रही है।

UP News: यूपी के 3.63 करोड़ राशन कार्ड धारकों को मिल सकता है आयुष्मान योजना का लाभ, 5 लाख तक होगा मुफ्त इलाज?

उत्तर प्रदेश में सभी राशन कार्ड धारक परिवारों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने का प्रस्ताव चर्चा में है। मंजूरी मिलने पर करीब 14.61 करोड़ लोगों को सालाना 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज का लाभ मिल सकता है। फिलहाल, प्रस्ताव की मंजूरी, पात्रता और लागू होने की तारीख पर आधिकारिक आदेश का इंतजार है।