Afzal Ansari News: सपा सांसद अफजाल अंसारी अस्पताल में भर्ती, बुखार-उल्टी के बाद बढ़ी परेशानी; मेदांता में चल रहा इलाज

गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत शुक्रवार रात बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले दो दिनों से उन्हें बुखार और उल्टी की शिकायत थी। सीने में कफ और जकड़न बढ़ने पर उन्हें रेफर किया गया। उनके भतीजे अब्बास अंसारी ने लोगों से दुआ करने की अपील की है।

UP MLC Election 2026: दोपहर 2 बजे तक 40.87% मतदान, बरेली-मुरादाबाद सबसे आगे

उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 2 बजे तक 40.87 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट 59.17 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रही, जबकि इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर सबसे कम 26.30 फीसदी वोटिंग हुई। बीजेपी और सपा के लिए अहम इन चुनावों के नतीजे 27 अक्टूबर को आएंगे।

UP News: दयाशंकर सिंह का नेहा बोरा पर तंज, बोले- बांग्लादेश से प्रेरित हैं तो वहीं जाकर लोगों के लिए करें काम

बलिया में यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने नेहा बोरा के बांग्लादेश के युवा आंदोलन से जुड़े कथित बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बांग्लादेश जाकर लोगों के लिए काम करने की सलाह दी और भारत के लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिशों का आरोप लगाया। बातचीत में इमरान खान के CJP प्रोटेस्ट का मुद्दा भी उठा।