मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के किसानों, महिलाओं और मजदूरों के लिए बड़े ऐलान किए हैं। प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान पर 3 करोड़ किसान परिवारों को राहत पैकेज मिलेगा। महिलाओं के लिए विशेष योजना आएगी और मंडियों में अन्नपूर्णा भोजनालय खुलेंगे। वहीं, उज्ज्वला योजना के 1.89 करोड़ परिवारों को गैस रिफिल सब्सिडी मिलेगी।