UP News: ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग की बदलेगी तस्वीर, यूपी में 22 धार्मिक सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

यूपी सरकार ने ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण समेत 22 धार्मिक सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। कुल 676.48 करोड़ रुपये की इन योजनाओं में ब्रज मार्ग के 96 किलोमीटर से अधिक हिस्से को 5.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा। अन्य 21 परियोजनाओं से अयोध्या, चित्रकूट और कई जिलों के धार्मिक स्थलों तक पहुंच बेहतर बनाने की योजना है।

UP News: योगी आदित्यनाथ का माफियाओं पर बड़ा बयान, बोले- यूपी में अब अपराधियों की खैर नहीं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के TechSangam सम्मेलन में माफियाओं पर कार्रवाई, निवेश और विकास को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने भू-माफियाओं से जमीन छुड़ाने, 12 फॉरेंसिक साइंस लैब तैयार होने और 2030 तक 5 गीगावाट डेटा सेंटर क्षमता विकसित करने की योजना की जानकारी दी। साथ ही प्रदेश में 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों का भी जिक्र किया।