महानवमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि यूपी में कारखानों की संख्या 35 हजार तक पहुंची, 65 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिला और 24 हजार से अधिक स्टार्टअप हैं। सीएम ने निवेश, एक्सप्रेसवे, सरकारी नौकरियों और महिला सशक्तिकरण की उपलब्धियां भी गिनाईं।