उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने सीट बंटवारे को लेकर अपनी दावेदारी तेज कर दी है। लखनऊ में लगे ‘200 सीट हक है हमारा’ पोस्टर ने राजनीतिक चर्चा बढ़ा दी है। कांग्रेस के मुताबिक, सपा को 175 से 200 सीटों की शुरुआती सूची सौंपी गई है। अब दोनों दलों के बीच बातचीत का इंतजार है।