AISA News: नेहा बोरा का मोदी सरकार पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक विरोध का अधिकार छीना जा रहा

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने SIR और पीस बॉन्ड के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार पर सवाल उठाते हुए पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने से इनकार किया। नेहा बोरा ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया और बताया कि नोटिस को चुनौती देने के लिए हाई कोर्ट का रुख क्यों किया।

UP Voter List: यूपी में 13 लाख फर्जी वोट जुड़वाने का आरोप, संजय सिंह बोले- चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने 13 लाख नाम जुड़ने और 85 हजार नाम बिना कारण काटे जाने का आरोप लगाते हुए पूरी सूची सार्वजनिक करने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।