Lucknow Murder Case: श्रद्धा दुबे से पुलिस की पूछताछ, ₹6 लाख का बैंक अकाउंट फ्रीज; विधायक पर भी शक

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश से पुलिस पूछताछ कर रही है। श्रद्धा का ₹6 लाख वाला बैंक अकाउंट फ्रीज किया गया है। वहीं, नागपुर में फ्लैट के इंतजाम और पुराने रिश्तों से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। मामले में कई सवालों के जवाब मिलना बाकी है।

Shraddha Dubey Arrest: लखनऊ पहुंची मॉडल श्रद्धा दुबे, पुलिस की पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज

कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को एसटीएफ नागपुर से लखनऊ लेकर पहुंची है। उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश भी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस मेडिकल और कोर्ट में पेशी के बाद पूछताछ की तैयारी में है। जांच में शिवा की मौत और श्रद्धा की फरारी से जुड़े अहम सवालों के जवाब तलाशे जाएंगे।

Shiv Sharma Case: शिव शर्मा मौत केस में बड़ा खुलासा! श्रद्धा दुबे का बॉयफ्रेंड आमिर गिरफ्तार, नेपाल सीमा तक छोड़कर आया था

लखनऊ के शिव शर्मा मौत मामले में पुलिस ने श्रद्धा दुबे के कथित बॉयफ्रेंड आमिर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आमिर ने श्रद्धा को नेपाल सीमा तक पहुंचाया और नया मोबाइल व फर्जी पहचान पर लिया गया सिम कार्ड दिया। पुलिस अब फरारी में मदद करने वालों और पूरे मामले की साजिश की जांच कर रही है।

UP News: अखिलेश यादव ने श्रद्धा दुबे मामले में पुलिस को घेरा, बोले- यह कोई सामान्य मामला नहीं

अखिलेश यादव ने लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत और श्रद्धा दुबे की फरारी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए। विकास दुबे एनकाउंटर का जिक्र करते हुए उन्होंने मामले को सामान्य घटना मानने से इनकार किया। इसके साथ ही महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की आय, वोटर लिस्ट और चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा।

Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा की मौत मामले में श्रद्धा दुबे का कथित ऑडियो वायरल, कारोबारी को धमकाने और पीटने के आरोप

शिवा शर्मा मौत मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे से जुड़ा कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बातचीत में मारपीट, वीडियो फैलाने और गोल्ड कारोबार की रिकॉर्डिंग को लेकर धमकी देने जैसी बातें सुनाई देने का दावा है। शिवा की मां ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस की जांच और ऑडियो की प्रामाणिकता अहम है।

Shiva Sharma Case: मॉडल श्रद्धा दुबे का नया वीडियो आया सामने, बोली- हत्या नहीं, सुसाइड था

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे का नया वीडियो सामने आया है। श्रद्धा ने हत्या के आरोपों को नकारते हुए दावा किया कि शिवा ने कर्ज से परेशान होकर सुसाइड किया था। उसने CCTV फुटेज की जांच कराने और अपनी बहन रश्मि को मामले से दूर रखने की अपील की है।

Lucknow Crime News: शिवा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़, श्रद्धा दुबे ने वीडियो में क्या बताया?

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे ने 10 घंटे के भीतर दूसरा वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताया है। श्रद्धा का दावा है कि उसने शिवा को फ्लैट की बालकनी से कूदते देखा था। उसने शिवा पर 15 से 20 लाख रुपये का कर्ज होने और घटना वाली रात की पूरी कहानी भी बताई।