उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में नए नाम जोड़ने को लेकर संजय सिंह ने चुनाव आयोग से सवाल पूछे हैं। आप सांसद का दावा है कि 84 लाख आवेदन आने के बावजूद सिर्फ 71 लाख फॉर्म-6 का ब्योरा सार्वजनिक किया गया। उन्होंने बाकी 13 लाख नामों की जानकारी जारी करने और एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की मांग की।