टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में गिरफ्तार बबीता ने खुद को बेगुनाह बताते हुए दावा किया है कि उसे हथियार पहुंचाने की कथित साजिश की जानकारी नहीं थी। बबीता के मुताबिक, राधा उसे मुंबई घूमने के बहाने साथ लाई थी और होटल में एक शख्स को बॉक्स सौंपा गया, जिसे मेडिकल किट बताया गया था।