दिल्ली में निषाद पार्टी के महासम्मेलन में संजय निषाद ने मछुआरा समाज के आरक्षण की मांग उठाते हुए बीजेपी को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आरक्षण के बिना गठबंधन पर बात नहीं होगी। ‘हमें राशन नहीं, शासन चाहिए’ के नारे के साथ उन्होंने समाज के संवैधानिक अधिकारों, राजनीतिक भागीदारी और सुरक्षा की मांग की।