रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 11 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 710.35 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने ‘2.0’ के 691 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
