शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। उसके साथ बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को भी पकड़ा गया। इससे पहले श्रद्धा के आगरा के एक होटल में करीब 24 घंटे रुकने की खबर सामने आई थी। अब लखनऊ में पूछताछ के बाद जांच आगे बढ़ेगी।