मेरठ के चर्चित सांप हत्याकांड में अदालत ने पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को पति अमित कश्यप की हत्या के मामले में मौत की सजा सुनाई है। आरोपियों ने हत्या को सांप के काटने से हुई मौत दिखाने की कोशिश की थी। फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने राहत जताई और कहा कि आखिरकार इंसाफ मिला।