भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के बाकी दो मुकाबलों से न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन बाहर हो गए हैं। दाईं पिंडली में चोट के कारण उन्हें करीब एक सप्ताह आराम करना पड़ सकता है। न्यूजीलैंड ने उनकी जगह मैट फिशर को टीम में शामिल किया है। वनडे सीरीज में फर्ग्यूसन की वापसी की उम्मीद है।