बिहार में जेडीयू के भीतर अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को लेकर हुई बयानबाजी के बाद सियासी हलचल तेज है। पार्टी अब 5 नवंबर को समीक्षा बैठक करने जा रही है। इसमें विधान परिषद चुनाव में तीन सीटों पर मिली हार के कारणों और संगठन के प्रदर्शन पर चर्चा होने की संभावना है।