यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने फतेहपुर में सपा के PDA घोषणा पत्र और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा को दलितों और पिछड़ों का हितैषी मानने से इनकार किया और ‘सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ वाला तंज कसा। SIR विवाद पर राहुल गांधी को भी घेरा और बीजेपी की जीत का दावा किया।
