गायक जुबिन नौटियाल के पिता और देहरादून जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामशरण नौटियाल बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कुमारी शैलजा, गणेश गोदियाल और यशपाल आर्य की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। 2022 में चकराता से चुनाव लड़ चुके रामशरण की वापसी से उत्तराखंड की राजनीति में नई हलचल की चर्चा है।