जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। छात्र पिछले 14 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और करीब 100 से 150 छात्र धरने में शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों ने हॉस्टल में प्रवेश, मेडिकल सुविधाओं और सुरक्षा कर्मियों के व्यवहार को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Tag: Jamia Protest
Jamia Protest: जामिया में छात्र संघ की बहाली को लेकर बवाल, छात्रों और प्रशासन में टकराव; ऑनलाइन हुईं क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच शनिवार को तनाव बढ़ गया। छात्रों ने टेंट तोड़ने और जबरन हटाने का आरोप लगाया, जबकि रजिस्ट्रार ने कांग्रेस नेताओं पर माहौल बिगाड़ने का दावा किया। तीन मांगों पर अड़े प्रदर्शनकारियों के बीच यूनिवर्सिटी ने क्लासेज ऑनलाइन कर दी हैं।
