दुबई और सिंगापुर घूमने जाने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। अब बुर्ज खलीफा, यूनिवर्सल स्टूडियो, ओशनेरियम और एडवेंचर कोव वॉटरपार्क के टिकट बुक करने के लिए UPI से भुगतान किया जा सकेगा। इससे भारतीय यात्रियों को विदेशी कार्ड पर निर्भरता कम करने और ऑनलाइन टिकट बुकिंग में आसानी होगी।
