अमेरिका के इलिनोइस में हिंदू मंदिर पर हमले की कथित साजिश का मामला सामने आने के बाद भारत सरकार ने चिंता जताई है। इस मामले में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसके घर से राइफल, गोला-बारूद और कथित नाजी प्रतीक मिले हैं। पुलिस और FBI मामले की जांच कर रही हैं।