IAS अधिकारी रहीं दिव्या मित्तल ने करीब 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद राजनीति में कदम रखा है। उन्होंने सोशल मीडिया लाइव के जरिए नई पार्टी ‘जननीति भारत’ का ऐलान किया और चुनाव लड़ने की बात कही। किसानों, छोटे व्यापारियों, महिला सुरक्षा और जनता की भागीदारी को प्राथमिकता देने की बात करते हुए उन्होंने अपनी राजनीतिक योजना सामने रखी।
