Bhagwant Mann: दिल्ली एयरपोर्ट पर दो घंटे रोके जाने पर भगवंत मान का आरोप, बोले- CEC के खिलाफ AAP के रुख का बदला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब दो घंटे तक रोके जाने को बदले की कार्रवाई बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आम आदमी पार्टी के विरोध से जुड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेरिस से लौटने पर उनके और उनकी पत्नी के सामान की जांच हुई और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

SIR के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, चुनाव आयोग मुख्यालय जा रहे कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारी चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन में छात्र, युवा, किसान और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सुरक्षा के मद्देनजर मध्य दिल्ली में पुलिस और RAF तैनात की गई।

SIR पर JMM का चुनाव आयोग पर हमला, मनोज पांडे बोले- दबाव में काम कर रहा आयोग

झारखंड– झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठाए […]