वेस्ट एशिया में संघर्ष के कारण ईंधन सप्लाई प्रभावित होने के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अफ्रीका और यूरोप के बाजारों में पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन का निर्यात बढ़ाया है। कंपनी की इन बाजारों में हिस्सेदारी करीब 50 फीसदी बढ़ी है। सितंबर तिमाही में रिलायंस के O2C कारोबार का परिचालन मुनाफा भी 68 फीसदी बढ़ा।
