सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या– अंत से आरंभ तक’ रिलीज से पहले विवादों में आ गई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने फिल्म में डॉक्टरों की छवि, चिकित्सा क्षेत्र में भ्रष्टाचार और स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा के चित्रण पर चिंता जताई है। एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर फिल्म की समीक्षा और जरूरी कार्रवाई की मांग की है।