इजरायल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और सेना प्रमुख एयाल जमीर के बीच ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर तनाव बढ़ने का दावा किया गया है। इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना प्रमुख ने कथित तौर पर मौखिक आदेश पर कार्रवाई के बजाय लिखित और हस्ताक्षरित कानूनी मंजूरी मांगी है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।