उत्तर प्रदेश में प्राइवेट इंजीनियरिंग, डिप्लोमा और वोकेशनल कॉलेजों की फीस शैक्षिक सत्र 2026-27 में नहीं बढ़ेगी। छात्रों को पिछले साल वाली फीस ही देनी होगी। वहीं, आरटीई के तहत निजी स्कूलों में गरीब बच्चों की मुफ्त पढ़ाई, फीस प्रतिपूर्ति और स्टेशनरी के लिए सरकार ने 698 करोड़ रुपये जारी किए हैं।