कौन हैं रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह? जिनका केंद्र सरकार ने एक साल बढ़ाया कार्यकाल, जानें उनका करियर

केंद्र सरकार ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया है। अब वह 31 अक्टूबर 2027 तक पद पर बने रहेंगे। यह फैसला स्वदेशी रक्षा उत्पादन और सैन्य तकनीक में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के प्रयासों के बीच आया है। सिंह के पास DRDO अध्यक्ष और रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी है।

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल बढ़ा, 31 अक्टूबर 2027 तक संभालेंगे पद

केंद्र सरकार ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल बढ़ाने को मंजूरी दी है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति के फैसले के बाद वह 31 अक्टूबर 2027 तक या अगले आदेश तक पद पर बने रहेंगे। केरल कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी सिंह ने नवंबर 2024 में रक्षा सचिव का कार्यभार संभाला था।