यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा सीट बंटवारे, सपा के साथ गठबंधन और चुनाव प्रचार की रणनीति पर नजर रखेंगी। वहीं, वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस 20 नवंबर के बाद प्रदेश में रैलियां शुरू करने की तैयारी कर रही है।
