उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट बैठक में 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए पशु बीमा में सरकार की 85 फीसदी हिस्सेदारी और एक गाय पर 50 हजार रुपये अनुदान का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा कंपनियों के मर्जर और डी-मर्जर पर स्टांप ड्यूटी के नियम स्पष्ट करने की तैयारी है।