मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर प्रदेशवासियों से ODOP उत्पाद खरीदने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय कारीगरों के बनाए सामान को उपहार में देने से उन्हें रोजगार और सम्मान मिलेगा। यूपी के निर्यात में ODOP उत्पादों की करीब 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि प्रदेश को 81 GI टैग मिल चुके हैं।