उत्तर प्रदेश में दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए डीजीपी राजीव कृष्ण ने 5 से 17 नवंबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। सभी जिलों में गश्त और चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच चित्रकूट में बोलेरो से दो कुंतल से ज्यादा विस्फोटक मिलने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।